2 अप्रैल को बिहार जाएँगे अमित शाह , वजह जानकर चौक उठे लोग

त्ता से बाहर निकालने के बाद बीजेपी बिहार पर गंभीरता से फोकस कर रही है। पार्टी के बड़े नेता अवसर तलाश कर बिहार को साधने आते रहते हैं। पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह बिहार पर सबसे ज्यादा कंसंट्रेट कर रहे हैं। 2 अप्रैल को अमित शाह बिहार आ रहे हैं बीते 6 महीने में उनका यह चौथा दौरा है।

अमित शाह के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों पर है। पूर्णिया पश्चिम चंपारण और सिताबदियारा की तर्ज पर शाह की जनसभा को अधिकतम भागीदारी से सफल बनाने में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। अमित शाह ने मिशन बिहार की शुरुआत सीमांचल के पूर्णिया से की थी। पिछले वर्ष 2022 में 23 सितंबर को अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पहली जनसभा को संबोधित किया था।

यहां से सीमांचल के 4 जिले अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में भाजपा का संदेश पहुंचाने और जनता को साधना शाह का मकसद था। मुस्लिम बहुल इलाके में 23 और 24 सितंबर को 2 दिनों तक अमित शाह ने समय दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलकर जीत का मंत्र दिया। यहीं से अमित शाह ने केंद्र के साथ-साथ बिहार की सत्ता में वापसी का अभियान शुरू की।

मिशन 2024 सामने है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में अधिकतम पर कब्जा करने के लिए बीजेपी संकल्पित है। पार्टी नेताओं का दावा है कि 36 सीटों पर एनडीए विजय हासिल करेगा। इसे देखते हुए भाजपा के बड़े नेताओं का ताबड़तोड़ दौरे बिहार में हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। आगामी 2 अप्रैल को अमित शाह सासाराम और नवादा जाएंगे। मिशन 2024 और टारगेट 36 को ध्यान में रखते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।