चीन से तनाव के बीच भारत और अमेरिका ने उठाया ये बड़ा कदम, करने जा रहे आज रात…

आपको बता दें कि सितंबर 2018 में पहली ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता दिल्ली में आयोजित हुई थी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंजूरी दी थी।

 

इसके बाद, इसका दूसरा संस्करण पिछले साल दिसंबर में वाशिंगटन में हुआ था। इस मंत्री स्तरीय वार्ता का नया ढांचा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने वाली दूरदृष्टि मुहैया करने को लेकर तैयार किया गया।

इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षामंत्री मार्क टी. एस्पर वार्ता के लिए 26 और 27 अक्टूबर को भारत का दौरा करेंगे। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वार्ता का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चीन के साथ जारी तनाव और बिगड़ते रिश्तों के बीच भारत और अमेरिका की वार्ता होने जा रही है। तीसरी भारत-अमेरिका ‘टू-प्लस-टू’ मंत्री स्तरीय चर्चा 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

खास बात यह है कि एक तरफ अमेरिका में कुछ हफ्ते में राष्ट्रपति चुनाव है। वहीं, भारत और चीन के बीच लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास तनाव है। इस बीच दोनों देशों में होने वाली इस वार्ता ओर सबकी नजरें टिकी हैं। शीतयुद्ध जैसे तनाव के मद्देनजर ये वार्ता महत्वपूर्ण मानी जा रही है।