अमेरिका ने इस देश पर लगाया प्रतिबंध, जाना हुआ मुश्किल

ट्रंप ने कहा कि मैंने ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को बहाल करने के साथ ही ईरान के परमाणु, मिसाइल और पारंपरिक हथियार संबंधित गतिविधियों का समर्थन करने वाली दो दर्जन से अधिक संस्थाओं और व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लागू करने के लिए कार्यकारी आदेश जारी किए हैं।

 

यह ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को बहाल करने की दिशा में एक कदम है। मैं इस कार्यकारी आदेश के जरिए अमेरिका में उन लोगों संपत्ति और हितों को ब्‍लॉक कर रहा हूं जो ईरान को हथियारों की आपूर्ति या बिक्री में मदद करते रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंधों को बहाल कर दिया। साथ ही उस पर कई नए प्रतिबंध लगाए।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति (US President) डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि मैं ईरान के परमाणु, बैलिस्टिक मिसाइल और अन्‍य हथियार कार्यक्रम को प्रतिबंधित करने के लिए नए कदम उठाने जा रहा हूं।

मेरी सरकार ईरान को कभी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देगी। ना तो हम ईरान को बैलिस्टिक मिसाइलों के ताजा निर्माण के साथ दुनिया को खतरे में डालने की इजाजत देंगे।