अमेरिका नहीं करने देगा चीन को ये काम, कहा नहीं बैठेगे चुपचाप

विदेश मंत्रालय के अनुसार, हांगकांग में दुनिया को दिखाया है कि स्वतंत्र चीनी लोग बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। दुनिया में हांगकांग एक सफल अर्थव्यवस्था है। इससे पहले अमेरिका ने हांगकांग को डिफेंस इक्विपमेंट के निर्यात पर रोक लागने का ऐलान किया है।

 

चीन की संसद ने मंगलवार को विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को पास कर दिया है। इस कानून के विरोध में हांगकांग सहित कई देश खड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में इस कानून का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन हांगकांग पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून थोप रहा है। आलोचक देशों का कहना है कि कानून से हांगकांग की स्वतंत्रता पर खतरा पैदा होगा।

चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हांगकांग में देशद्रोह, आतंकवाद, विदेशी दखल और विरोध करने जैसी गतिविधियों में दोषी पाए जाने पर अधिकतम उम्रकैद की सजा का प्रावधान है।

अमेरिका ने हांगकांग में लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का कड़ा विरोध जताया है। यूएस ने कहा है कि वह चुपचाप नहीं बैठेगा। किसी भी हालात में चीन को हांगकांग पर मनमाना कानून लागू नहीं करने देगा। इस बीच चीन ने विदेशी आलोचकों से कहा है कि यह उनका आंतरिक मसला है। इसके चलते कोई उसमें टांग नहीं अड़ाए।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने हांगकांग पर मनमाना राष्ट्रीय कानून थोप दिया है। इससे हांगकांग के लोगों की आजादी खत्म हो जाएगी।