दुनियाभर में तबाही मचाने के साथ मानव शरीर के इन अंगो को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा कोरोना वायरस

दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस की जड़ की पकड़ पाने में तमाम बड़े वैज्ञानिक भी असफल नजर आ रहे हैं। आये दिन कोरोना डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के सामने नया चैलेंज ले कर आ रहा है।

कभी बिना लक्षण वाले मरीज, तो कभी कोरोना के अलग-अलग लक्षण सामने आने से वैज्ञानिकों के भी हाथ पांव फूलने लगें हैं। अभी हाल में कोरोना मरीजों पर हुए एक नए अध्ययन के मुताबिक पता चला है कि यह वायरस शरीर के कई अंगों पर भी असर डाल सकता है।

इसलिए अभी भी कोरोना वायरस को लेकर बहुत भ्रम है कि यह वायरस वास्‍तव में लोगों के शरीर में क्या करता है। एक अध्ययन के मुताबिक हांगकांग के विश्वविद्यालय में जी झोउ और उनके सहयोगियों ने मिलकर चमगादड़ और इंसानों के आंतों के ऑर्गनॉयड को अंगों के लैब डिश संस्करणों में बढ़ाया। रिजल्ट में उन्होंने पाया कि वायरस न केवल इन ऑर्गेनोइड्स में रहता था, बल्कि इनको दोहराता भी था।