आलूबुखारा करें डायट में शामिल, फिर देखे कमाल

विटामिन सी से भरपूर यह खट्टा-मीठा रफल खांसी-जुकाम को रोकने और गले में होने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए काफी प्रभावशाली है।

गर्मी के मौसम स्‍वास्‍थ्‍य समस्याओं को दूर करने के लिए फालसे के रस का सेवन करना शरीर के लिए टॉनिक का काम करता है। यह पित्त की समस्याओं को दूर करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। विटामिन सी और खनिज तत्वों से भरपूर फालसा के सेवन से ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है।

अगर आपको खून की कमी के कारण एनीमिया रोग हो गया है तो इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया से बचाव होता है।

गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में बीमारियों से बचने व स्वस्थ रहने के लिए लोग अक्सर मौसमी फलों का सहारा लेते हैं।

ऐसे में शरीर को प्राकृतिक रूप से कूल करने के लिए आलूबुखारा फल बेहद फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर आलूबुखारा गर्मियों में अधिक मात्रा में खाया जाता है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।