38 साल की आयु में प्रेगनेंसी के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही यह महिला, 20 वीं बार देंगी इतने बच्चो को जन्म

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले को जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक 38 साल की महिला 20वीं बार प्रेग्नेंट हो गई और वह जल्द ही बच्चे हो जन्म देने वाली है। इस मामले को देखने के बाद डॉक्टर्स के साथ-साथ स्वास्थ्य अधिकारी भी हैरान हैं।

खराट खानाबदोश गोपाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली लंकाबाई के साथ ये मामला पेश आया है, जहां वह 20वीं बार प्रेग्नेंट है। उसे बीड जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब डॉक्टर्स को ये पता चला कि वह 20वीं बार मां बनने जा रही है तो वह भी हैरान हो गए।

महिला के इस वक़्त 11 बच्चे हैं। वह 19 बार प्रेग्नेंट हो चुकी है। 20वीं बार वह 7 महीने से प्रेग्नेंट है। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। इस मामले में डॉक्टर ने बताया कि महिला इतनी बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन ऐसा पहली बार होगा, जब वह अपने बच्चे को हॉस्पिटल में जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही सभी बच्चों को जन्म दिया है।