अखरोट खाने से शरीर को मिलता है ये लाभ

एक अन्य शोध में पाया गया है कि हमारी पाचन प्रणाली में मौजूद बैक्टीरिया अर्थात गट माइक्रोबायोम में बदलाव से यह समझने में मदद मिल सकती है कि अखरोट से हृदय को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने यह नतीजा 42 लोगों का अध्ययन करने के बाद निकाला है।

 

ये लोग मोटापे से ग्रस्त थे और इनकी उम्र 30 से 65 साल के बीच थी। अध्ययन शुरू होने से पहले, इन लोगों को दो सप्ताह तक केवल औसत अमेरिकी आहार दिया गया।

इसके बाद, हरेक प्रतिभागी को अध्ययन के लिए तय तीन तरह के आहारों में से कोई एक आहार अनियमित रूप से दिया गया। इन तीनों आहारों में पहले वाले आहार के मुकाबले संतृप्त वसा की मात्रा कम थी।

अखरोट सिर्फ स्वाद की चीज नहीं है। यह उन बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी कारगर हो सकता है, जो आपके पेट के लिए अच्छे होते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन ‘अच्छे’ बैक्टीरिया से दिल की सेहत बेहतर हो सकती है।

अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता क्रिस्टीना पीटरसन ने कहा, प्रमुख साक्ष्य बताते हैं कि आहार में छोटे-मोटे सुधार से स्वास्थ्य को बहुत लाभ होता है।

पौष्टिक आहार के रूप में दिन में दो से तीन औंस अखरोट खाने से आंत की सेहत ठीक रहती है। यह हृदय रोग के जोखिम को कम करने का एक अच्छा उपाय हो सकता है।