अलका लांबा ने इस नेता को मारा थप्पड़, कहा नहीं है अक्ल

इससे पहले नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

 

सोनिया गांधी ने निर्माण भवन बूथ में अपना वोट डाला। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों से अपील की कहा अपने अधिकार स्पष्ट कीजिए और वोट डालिए।

उधर दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क में 110 साल की एक महिला ने वोट डाला है। महिला का नाम कालीतारा मंडल है। महिला ने कहा कि जब से उसे आईकार्ड मिला है वो लगातार वोट डालती आई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी आप के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया।

आरोप है कि जब अलका अपना वोट डाल कर बूथ से बाहर निकलीं तो एक आप कार्यकर्ता ने उन पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे नाराज होकर अलका ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।