Heap of flax seeds super food nutrition in wooden spoon. Flax seeds are rich of omega fat.

अलसी का इस्तेमाल करने से मिलता है ये बड़ा फायदा

नीम के 10 पत्तों को एक कप पानी में भिगो लीजिए। इन्हें पीसकर छान लीजिए और रोजाना दिन में किसी भी समय पिएं।
आधे चम्मच नीबू के रस में आधा चम्मच कुतरा हुआ अदरक और एक कली लहसुन मिलाकर रोजाना खाने से पहले लीजिए।

25 से 50 ग्राम लौकी का जूस लीजिए, इसमें तुलसी और पुदीने की 7- 8 पत्तियां मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट पीना चाहिए।
आधा चम्मच अलसी के बीज पीसकर उन्हें पानी से खाली पेट लीजिए। यह ट्राइग्लिसराइड कॉलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सौंठ, मरीच तथा पीपल का चूर्ण में एक छोटी चम्मच दालचीनी मिला कर एक कप पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दीजिए,और थोड़ी देर बाद में इसका सेवन कीजिए। स्वाद के लिए इसमें छोड़ा शहद मिला सकते हैं। इसे पीने से कफ दूर होता है औरकॉलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।

आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल शरीर में मौजूद फैट या वसा का ही एक हिस्सा होता है। शरीर में इसकी सही मात्रा बहुत से एंजाइम्स बनाने में भी मदद करती है। लेकिन खराब खान-पान और दिनचर्या के चलते यह शरीर में अधिक हो जाता है, जिस कारण कई बीमारियां घेर लेती हैं।

खराब खान-पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या होना आम बात है। लेकिन अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल बॉडी के लिए नुकसानदायी साबित होता है। इस पर समय रहते कण्ट्रोल कर लिया जाएं तो फायदे में रहेंगे।