अक्षय कुमार ने बकरियों को खिलाई घास, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इंस्टाग्राम पर 58.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्षय कुमार अपने फॉलोअर्स और फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर फोटोज- वीडियो शेयर करते हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ गाय को चारा खिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। फिर उन्होंने टाइगर का एक वीडियो शेयर किया। इसके बाद अब उन्होंने बकरियों को घास खिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो बकरियों को घास खिलाते दिख रहे हैं, वहीं घास खाते हुए कुछ बकरियां अक्षय कुमार की छाती तक पहुंच गई हैं। वहीं अक्षय कुमार भी इस मूमेंट को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘छोटी छोटी चीजों में बड़ी खुशियां मिल रही हैं। ऊपर वाले से हम इससे ज्यादा क्या मांग सकते हैं। हे भगवान, हर दिन के लिए शुक्रिया, जो हम प्रकृति के साथ बिता रहे हैं।’