अखिलेश यादव का बड़ा बयान , कहा भाजपा सरकार ने पांच सालों में सिर्फ…

उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त और विकास का मॉडल बनाने का संकल्प लेकर समाजवादी पार्टी एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं भाजपा सरकार ने पांच सालों में सिर्फ झूठ बोला है।

अखिलेश दावा करते हैं कि इस बार प्रदेश की जनता झूठ का जवाब वोट से देने को तैयार बैठी है। प्रदेश की जनता उनकी पार्टी को वोट क्यों दे इसका विजन भी बताते हैं।

उत्तर प्रदेश की जनता चुनावों की तारीखों का इंतजार कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी की दोनों सरकारों ने जनता को दुख-परेशानी दी है। उनका हर वादा जुमला निकला। किसानों, नौजवानों को जो सपने दिखाए या उद्योग-व्यापार के लिए जो बातें की थीं उसका सच सबके सामने है। इसलिए जनता अब बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी ने रथयात्रा शुरू की तो जिस तरह से जनसमर्थन दिखाई दिया, कई बार तो ऐसा हुआ कि उम्मीद से ज्यादा लोग सड़कों पर आए वह बदलाव का ही स्पष्ट संकेत है।

प्रतिबंधों की बात की जाए तो पहले चुनाव की जो रौनक होती थी, जिस तरह से चुनाव लड़ा जाता था इससे केवल राजनीतिक दलों का ही नुकसान नहीं हुआ, इससे संबंधी कारोबार से जुड़े लोगों का बहुत नुकसान हो गया, टेंट, माइक, झंडा और बैनर वालों का नुकसान हुआ है। हां, जैसा पूर्व में यूपी का चुनाव होता था वैसा नहीं लड़ पा रहे हैं।