सिर दर्द की समस्या से परेशान है तो बड़ी इलायची की मदद से पाए इससे छुटकारा

भारतीय पकवानो में बड़ी इलायची का प्रयोग अधिकतर किया जाता है| व्यंजनों का स्वाद खुशबू बढ़ाने के लिए बड़ी इलायची इस्तेमाल में लाई जाती है| लेकिन शायद कम ही लोगों को यह जानकारी होगी की बड़ी इलायची कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते है| आइये जानें बड़ी इलायची के लाभ –

1 बड़ी इलायची श्वास संबंधी रोगो को दूर करने में मददगार होती है| यदि आप फेफड़े की सिकुड़न, अस्थमा आदि रोगो से परेशान है तो बड़ी इलायची आपके लिए बहुत फायदेमंद है| सर्दी, जुकाम में भी बड़ी इलायची के प्रयोग से राहत मिलती है|

2 अगर आप सिर दर्द की समस्या से परेशान है तो आप बड़ी इलायची से मालिश करें| आपको बहुत आराम मिलेगा|

3 आप मुंह की दुर्गन्ध से परेशान है तो बड़ी इलायची चबाएं| यह मुंह की बदबू दूर करने का एक उत्तम उपाय है| बड़ी इलायची मुंह के घावों को भी ठीक करने में इस्तेमाल में लाई जा सकती है|

4 बड़ी इलायची में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो कैंसर जैसी बीमारी को दूर रखने में सहायक होते है| इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर कोशिकाओं को पनपते ही नहीं देते|

5 हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में भी बड़ी इलायची हमारी सहायता करती है| इसके सेवन से हमारी शरीर में बनने वाले विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है|