मुसलमानो के खिलाफ अभद्र बाते बोलने वाले एजाज़ खान को मिली रिहाई व एक बार फिर किया ये काम…

अभिनेता एजाज़ खान के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एक्टर को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर आईपीसी 153A, 117, 121 धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा गया था। अब हाल में एजाज को जमानत मिल गई है।

विवादों में रहने वाले एजाज खान को 18 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा कि चींटी मर गई, मुसलमान जिम्‍मेदार.. हाथी मर गया मुसलमान जिम्‍मेदार, दिल्‍ली में भूकंप आया सारे मुसलमान जमीन के नीचे घुसे और हिले तो भूकंप आ गया… यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्‍मेदार है लेकिन ये साजिश कर कौन रहा है?’ इसी वीडियो में आगे उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
यही नहीं एक तरफ जहां भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है और लोग इससे बचने के लिए दुआ कर रहे थे। वहीं, एजाज खान ने अपने वीडियो में लोगों को कोरोना हो जाने की बात कही थी। एजाज खान के इस वीडियो के बाद उसे सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ लगाई थी।