भारी अंतर से जीत के बाद डिंपल यादव ने लोकसभा पहुंचकर ली सदस्यता की शपथ, सपा प्रमुख भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर भारी मतों से जीत के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने लोकसभा पहुंचकर सदस्यता की शपथ ली। बता दें कि उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के अंतर से हराया था। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग की ओर से मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी।

इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा की ओर से कभी मुलायम सिंह यादव के खास रहे और अभी भाजपा से जुड़े रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़वाया था।

चुनाव के बाद 8 दिसंबर को हुई मतगणना में डिंपल यादव ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने 2.88 लाख वोटों से भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इसके बाद आज यानी सोमवार को डिंपल यादव ने लोकसभा पहुंच कर सदस्यता की शपथ ली।

बता दे मैनपुरी चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना और खतौली में राष्ट्रीय लोकदल के मदर भइया जीते। रामपुर में आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी और आजम खान के करीबी आसिम रजा को हराया है