सोमवार रात हुई हिंसक झड़प के बाद चीन ने भारत को दी यह बड़ी धमकी कहा, सेना मजबूत…

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि पिछले कुछ सालों से भारत का रवैया अमेरिका के दवाब में चीन के प्रति बदल रहा है। भारत लगातार चीन को उसका रहा है। इस हिंसक झड़प के लिए भी चीन ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शुरुआत भारत की तरफ से की गई थी। भारत विवादित क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा है। जिससे दोनों देशों के बीच हुआ समझौता खतरे में पड़ रहा है। चीन आगे कहता है कि भारत को ऐसा भ्रम है कि वह चीनी सेना को मात दे सकता है लेकिन यह सच नहीं है। पूरी दुनिया चीन की ताकत से परिचित है।

चीन भारत के इस रवैया के पीछे अमेरिका का दवाब बता रहा है। वह कहते हैं कि अमेरिका अपनी इंडो-पैसेफिक नीति के तहत भारत का इस्तेमाल कर रहा है। वह पिछली बार डोकलाम विवाद के समय भी साबित हुआ था। चीन कहता है कि हम भारत से युद्ध नहीं चाहते हैं और इस विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं लेकिन चीन शांति की शर्त पर अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।

सोमवार रात को भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए। इस झड़प में चीन को भी भारी नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि इसमें चीन के 43 सैनिक सैनिक घायल हुए हैं। मगर चीन की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्ठि नहीं की गई है।

चीन ने कहा है कि गलवान रैली में विवाद में दोनों देशों की सेनाओं को नुकसान हुआ है। मगर अच्छी बात यह है कि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने आगे आकर स्थिति का हल शांति से निकालने की कोशिश की है। इससे यह स्पष्ठ होता है कि भारत और चीन दोनों देश शांति चाहते हैं।