फांसी के बाद निर्भया के चारों दोषियों के शव के साथ हुआ ये, अब आ सकती है ऐसी दिक्कत

आपको बता दें कि 20 मार्च सुबह 5.30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी के तख्ते पर लटका दिया गया। वहीं ऐसी स्थिति में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

 

जिनमें से एक ये भी है कि आखिर मौत के बाद उनके शवों का क्या होगा? क्या शव परिजनों को दे दिए जाएंगे या फिर जेल प्रशासन ही उनका अंतिम संस्कार करेगा?

ज्ञात हो कि किसी दोषी को फांसी देने के बाद नियमों के मुताबिक उसके शव का क्या किया जाता है। आपको बता दें कि निर्भया के दोषियों को 5.30 बजे फांसी के फंदे पर लटकाया गया।

6 बजे करीब इन्हें फांसी के फंदों से उतारा गया। अब दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में इनका पोस्टमार्टम होगा।अगर जेल सुपरिटेंडेंट को लगता है कि शव घरवालों को देने से कोई दिक्कत हो सकती है या सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट ये सुझाव देते हैं.

शव का गलत इस्तेमाल हो सकता है तो शव देने से मना भी किया जा सकता है।वहीं एक दूसरा विकल्प ये भी होता है कि जेल सुपरिटेंडेंट की देख-रेख में शव का अंतिम संस्कार किया जाता है।

पिछले कुछ समय से देश में निर्भया के दोषियों की फांसी को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाती थी, लेकिन आखिरकार 7 साल 3 महीने बाद वो दिन आ गया है.

जिसका देश के लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ये दिन है निर्भया के दोषियों को फांसी के तख्ते पर लटकता देखने वाला। बता दें कि 16 दिसंबर 2012 को इन चारों ने निर्भया के साथ चलती बस में बलात्कार किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।