पाकिस्‍तान के बाद अब ये देश बना भारत की मुसीबत, हिंद महासागर में फैली…

मिपीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नेवी के जहाजों से चीनी मछली पकड़ने के बेड़े को निकाला जा रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, ” जहाज कथित तौर पर मोरक्को की ओर बढ़ रहे थे।”

खबर सामने आने के बाद भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने इस बात को स्‍वीकार किया है कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना की गतिविधियों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत से ही भारतीय नौसेना इस तरह के घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है।

दिल्ली में हुए रहे रायसीना डायलॉग में एक पैनल चर्चा में उन्होंने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के युद्धपोतों द्वारा कई बार हमारे एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में घुसने की घटनाएं हुई हैं।

यह हमारे हितों का अतिक्रमण है और नौसेना इस बारे में सजग है। एडमिरल सिंह ने कहा कि ऐसी एक घटना के दौरान हाल ही में हमने उनको चेताया है, उन्होंने उसका सम्मान किया और वापस चले गए।

एडमिरल सिंह ने कहा कि चीन की नौसेना पीएलए की सामरिक शाखा है और वह बहुत तेजी से बढ़ी है। पहले हिन्द महासागर क्षेत्र में उनकी उपस्थिति बेहद स्पष्ट नहीं होती थी, लेकिन अब किसी भी समय क्षेत्र में पीएलए के सात से आठ युद्धक पोत आपको दिख जाएंगे।

भारत को सिर्फ पाकिस्‍तान से ही नहीं बल्‍कि चीन से भी सावधान रहने की जरूरत है। हिंद महासागर में चीन की गतिविधियां बढ़ी लगातार बढ़ती जा रही हैं.

सी कड़ी में एक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, हिंद महासागर में चीनी सैन्य जहाजों को देखा गया है। भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि चीनी सेना के यह जहाज पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में मछली पकड़ने के बेड़े के साथ देखे गए।