एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर विकास दुबे के पिता ने किया ये बड़ा खुलासा, कहा अगर दीवार में…

ऋचा ने दुबे का अंतिम संस्कार कवर करने आए मीडिया कर्मियों पर गुस्सा उतारा और उन्हें वहां से चले जाने को कहा। उसने दुबे की मुठभेड़ में मौत के लिए मीडिया को जिम्मेदार बताया।

 

गौरतलब हो कि गिरफ्तारी के करीब 21 घंटे बाद ही विकास दुबे का बीते कल एनकाउंर कर दिया गया । गुरुवार सुबह 9 बजे विकास को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। शाम के 7 बजे उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम को उसे सौंपा गया था

वहीं विकास दुबे के पिता ने कहा कि अगर कोई दीवार में सिर मारेगा तो सिर ही फूटेगा, दीवार नहीं। उसके पिता राम कुमार दुबे ने कहा कि उसने जो किया उसकी यही गति होनी थी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ये कर्तव्य है हर व्यक्ति की रक्षा करना। वो तो सरकार का अंग ही है, मान लो जब तुम दीवार में सिर दे मारोगे तो सिर ही फूटेगा, दीवार थोड़े गिरेगी। इस बात को वो सोच नहीं सका।

वहीं दाहसंस्कार स्थल पर जब मीडियाकर्मियों ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे से सवाल पूछा तो वह भड़क गई। मीडियाकर्मियों के सवाल पर उसने कहा कि हां, हां, हां, विकास ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था।

गैंगस्टर विकास दुबे के खात्मे के बाद बीते कल ही कानपुर के भैरव घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जहां विकास दुबे के एनकाउंटर पर उसकी पत्नी ने कहा कि हां, हां, हां, विकास ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था। उसके अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी और उसके कुछ रिश्तेदार पहुंचे थें।