चीन और भारत के बीच हुए टकराव के बाद अब अमेरिका ने उठाया फायदा , भारत का होगा …

अमेरिका की तरफ से जीएसपी खत्म करने के बाद भारत ने भी जवाब में कई वस्तुओं पर भारी आयात शुल्क लगा दिया गया था। आयात शुल्क बढ़ा कर भारत को 21.7 करोड़ डॉलर की एक्स्ट्रा इनकम हुई थी और अमेरिकी को कुछ वस्तुओं पर बड़ा नुकसान हुआ था।

इस बारे में फ़िलहाल दिनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। अमेरिका का कहना है कि भारत की तरफ से उन्हें प्रस्ताव का इंतज़ार है। अगर भारत प्रस्ताव भेजता है तो अमेरिका जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंस (GSP) का दर्जा दोबारा बहाल कर सकता है।

बताया जाता है कि अमेरिका की तरफ से जीएसपी दर्जा खत्म किए जाने से भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों को बड़ा नुकसान हुआ है। अमेरिका ने इन प्रोडक्ट पर इम्पोर्ट ड्यूटी को दोगुना कर दिया, इसके अलावा चमड़ा, नकली आभूषण, फार्मा, केमिकल, प्लास्टिक और कृषि उत्पादों पर भी इसका बड़ा असर पड़ा।

चीन और भारत के बीच हुए टकराव के बाद अब अमेरिका इसका फायदा उठाने के बारे में सोच रहा है और भारत से व्यापारिक रिश्ते दुरुस्त करने के बारे में विचार कर रहा है। इस बारे में सोचते हुए अमेरिका अब भारत का तरजीही व्यापार का दर्जा फिर बहाल करने पर विचार कर रहा है।

जबकि तरजीही व्यापार का दर्जा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जून, 2019 में खत्म कर दिया था। तब अमेरिका की तरफ से भारत के प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया था। उस समय भारत ने भी 29 अमेरिकी प्रोडक्ट पर भारी शुल्क लगा दिया था।