गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से 15 किलोमीटर दूर रखा गया यहाँ, पुलिस कर रही…

जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा है कि “मॉर्निंग वॉक करके नहाने के बाद मंदिर में दर्शन करने के बाद बंदे ने आराम से गिरफ्तारी दे दी। कमलनाथ जी के राज में अपराधी गुजरात भाग जाते थे मामा के राज में वीवीआइपी पास लेकर दर्शन करने बाद। संदेह बड़ा हे!”

 

इसके अलावा उन्होंने एक शख्स के ट्वीट पर रिट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है कि “बुधवार रात करीब 8.30 बजे उज्जैन कलेक्टर और एसपी बड़ी हड़बड़ी में महाकाल मंदिर पहंचे थे।

(दर्शन के लिए नहीं) देर तक एक कक्ष में मंत्रणा करते रहे। सुबह विकास दुबे गिरफ्तार हो गया। कहीं गिरफ्तारी की पटकथा का हिस्सा तो नहीं”

09 जुलाई-उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन शहर से 15 किलोमीटर दूर गोपनीय रूप से एक थाने में रखा गया है.

जहां उससे पूछताछ जारी है। उसके साथ उसके दो साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों साथियों की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।

वहीं दूसरी ओर उज्जैन से विकास की गिरफ्तारी के बाद अब राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी पर कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के बाद अब जीतू पटवारी ने भी ट्वीट कर इस गिरफ्तार पर सवाल खड़ा किया है।