केजरीवाल की ऐतिहासिक जीत के बाद , मनीष सिसोदिया ने किया ये…

प्रशांत किशोर- चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत के पीछे बड़ी भूमिका निभाई। वे कई वर्ष पहले से ही दिल्ली में केजरीवाल की जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए थे।

 

मंगलवार को रुझान में आप को तगड़ी जीत मिलती देख पीके ने केजरीवाल से मिलकर उन्हें बधाई दी। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर वेस्ट बंगाल में ममता बनर्जी और डीएमके के एमके स्टालिन के लिए भी काम कर रहे हैं।

प्रीति शर्मा मेनन- प्रीति शर्मा मेनन आम आदमी पार्टी की नेशनल एक्जिक्यूटिव मेंबर और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे आप की सोशल मीडिया विंग के साथ जुड़ी हुई हैं।
इन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा जनता को साधने में बड़ी भूमिका निभाई। ये विदेशों में पार्टी के प्रचार-प्रसार का काम भी देखती हैं।

भारत की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की ऐसी आंधी चली जिससे न केवल भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों पर पानी फिर गया बल्कि कांग्रेस भी बुरी तरह हारी।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत के पीछे सिर्फ प्रशांत किशोर ही नहीं बल्कि चुनावी रणनीतिकारों की एक बड़ी टीम कार्य कर रही थी।

जानिए उन लोगों के बारे में जिन्होंने दिल्ली में केजरीवाल की प्रचंड जीत के लिए पर्दे के पीछे से निभाई बड़ी भूमिका!