चीन के बाद अमेरिका में इस वायरस का खतरा, अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीज

सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और प्रेवेंशन के अनुसार हंता वायरस की पहचान करना आसान है। जब कोई इंसान हंता वायरस से संक्रमित होता है तब उसे 101 डिग्री के ऊपर बुखार होता है। उसकी मांसपेशियों में दर्द रहता है और उसे सिर दर्द भी महसूस होता है।

इसके अलावा हंता वायरस से संक्रमित व्यक्ति को उल्टी और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसके साथ ही त्वचा पर लाल दाने भी उभरने लगते हैं।

अभी तक किए गए शोध के अनुसार हंता वायरस हवा के जरिए नहीं फैलता और ना ही एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जाता है। लेकिन चूहे और गिलहरी के संपर्क में आने से किसी भी इंसान के अंदर हंता वायरस आ सकता है।

इस वायरस के इन्फेक्शन के कारण इंसान की मौत भी हो सकती है। अमेरिका से पहले चीन के युन्नान में हंता वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो हुई थी।

कोरोना महामारी के बीच अब अमेरिका के मिशिगन में हंता वायरस का खतरा मंडराने लगा है। मिशिगन में एक महिला के हंता वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई गई है।

इस महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर की सफाई के दौरान यह महिला चूहों के संपर्क में आई थी। इसके बाद उसकी तबियत खराब हुई।

महिला को फेफड़ों में दिक्कत के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका में जनवरी 2017 तक हंता वायरस के 728 मामले सामने आए थे। अमेरिकी अधिकारी 1993 से इस वायरस पर नजर बनाए हुए हैं।