आखिरकार सामने आया बिहार का परिणाम , इस नेता ने जीता चुनाव, इतनी सीटो से…

बिहार विधानसभा के 243 में से 215 सीटों के रुझान सामने आए हैं. इसके मुताबिक, अभी तक 120 सीटों पर महागठबंधन और 92 पर एनडीए आगे है. बांकीपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और लव सिन्हा और पुष्पम प्रिया चौधरी पीछे चल रही हैं. मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं.

पहला परिणाम दिन के तीन बजे तक आने के आसार हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्हीं लोगों को मतदान केंद्रों पर जाने दिया गया है, जिनके पास आवश्यक पास है।

पटना के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में हो रही है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदान के बाद आए एक्जिेट पोल में राजद नेतृत्व महागठबंधन और भाजपा नेतृत्व राजग में कड़ी टक्कर के संकेत दिए गए हैं।

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें आवश्यक है।

बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मंगलवार को मतगणना जारी है। इस बीच, शुरूआती रूझानों में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कांटे की टक्कर है।

मतगणना में सबसे पहले बैलेट वोटों की गिनती प्रारंभ हुई है, जिसमें शुरूआती रूझानों में दोनों गठबंधनों में कड़ी टक्कर है। अब तक 219 सीटों पर मिले रूझानों में से राजग जहां 107 सीटों पर जबकि महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है। अन्य दल सात सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि इस आंकडे में लगातार बदलाव हो रहे हैं।

इधर, सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण काल के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्य के 38 जिला मुख्यालय में मतगणना के लिए 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं।