आखिरकार कोरोना के नए मामलों में आई कमी , 24 घंटे में इतने मरीज हुए…

पिछले 24 घंटे में ही 3 लाख 53 हजार 818 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसी के महामारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या अब बढ़कर 1 करोड़ 86 लाख 71 हजार 222 हो गई है।

वहीं, पिछले साल से अब तक देश में कुल 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 575 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साथ ही बताया है कि देश में अब तक 17 करोड़ 1 लाख 76 हजार 603 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।

इससे पहले पिछले चार दिनों से चार लाख से अधिक नए मामले एक दिन में सामने आ रहे थे। इससे पहले 5 मई से रोजाना संक्रमण के चार लाख से अधिक नए केस सामने आ रहे थे।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 46 हजार 116 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 37 लाख 45 हजार 237 हैं।

भारत में लगातार चार दिनों के बाद आखिरकार कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 66 हजार 161 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 3754 मरीजों की मौत भी हुई है।