आखिरकार चीन ने जारी किया ये बड़ा आदेश, सेना को कहा…

चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने वेबसाइट पर एक प्रेस नोट जारी करते हुए दावा किया कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीन की तरफ है। प्रेस नोट में दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की दूसरी बैठक जल्द से जल्द करवाने की बात भी कही गई है।

 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने 15 जून को पूर्वी लद्दाख में हिंसक झड़प के लिए भारत पर दोष मड़ते हुए कहा, ‘गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी हिस्से में आता है। कई वर्षों से वहां चीनी सुरक्षा गार्ड गश्त कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी निभाते हैं।’

चीन ने कहा कि 15 जून की शाम को भारतीय जवान, कमांडर लेवल की बातचीत में तय किए गए एग्रीमेंट को तोड़ते हुए चीनी सीमा में घुस गए। दोनों देशों के बीच के हालात को जान-बूझकर खराब किया गया।

चीनी सेना और अधिकारी जब उनसे बात करने पहुंचे तो भारतीय जवानों ने हिंसक हमला किया, जिसके बाद दोनों सेनाओं के बीच शारीरिक संघर्ष हुए और जानी नुकसान हुआ। चीन ने आगे कहा कि भारतीय जवानों ने सीमा पर उन्हें कम आंकते हुए एडवेंचर्स एक्ट किया, चीनी सैनिकों की जान को खतरे में डाला, साथ ही दो देशों के बीच सीमा समझौते का उल्लंघन किया जो दो देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का उल्लंघन है।

लद्दाख की गलवान घाटी पर सोमवार को हुए भारतीय-चीनी सेनाओं के बीच झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। इसके बाद से ये मामला बढ़ता चला गया। इस मुद्दे पर बात करने के लिए मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की थी.

जिसमें 20 पार्टियां शामिल हुई थीं। गलवान घाटी को लेकर चीन अब दावा कर रहा है कि यह चीन का ही हिस्सा है। इतना ही नहीं चीन का कहना है कि उनके सैनिक पिछले कई सालों से उसकी सुरक्षा में गश्त कर रहे हैं और अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।