11 हफ्तों के बाद चीन में हुआ ये, लोगो ने मनाया…

अधिकारियों ने वुहान के लोगों को बाहर आने जाने की इजाजत दे दी है। बुधवार की मध्य रात्रि से लॉकडाउन खत्म होने के बाद शहर के 11 मिलियन आबादी को अब कहीं भी आने जाने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी बशर्ते अनिवार्य स्मार्ट फोन एप्लिकेशन में यह पता चलता हो कि वे स्वस्थ हैं और किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं।

इस मौके पर यांगतेज नदी के दोनों ओर लाइट शो हुआ, गगनचुंबी इमारतों और पुलों पर ऐसी छवियां तैर रहीं थीं जिनमें स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को ले जाते हुए दिख रहे थे, तो कहीं वुहान के लिए ‘हीरोइक सिटी’ शब्द दिख रहे थे।

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं चीन के जिस शहर से इस वायरस की शुरुआत हुई थी, वहां लॉकडाउन खत्म कर दिया गया।

चीन के वुहान में 11 हफ्ते तक अपने घर में बंद लोग आज खुले में सांस ले पाएंगे।बुधवार रात लॉकडाउन  हटने के बाद वुहान  के सड़कों पर लोग दिखाई देना शुरु हो जाएंगे।

चीन में लॉकडाउन को देखते हुए ही दुनिया के कई देशों ने इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का यही मॉडल अपनाया था।