कच्चे तेल के दाम में ऐतिहासिक गिरावट के बाद शेयर बाजार में मचा हडकंप, ये राह महान शेयरों का हाल

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कोरोना के कहर के चलते फिर कोहराम का आलम था। विदेशी बाजारों से मिले निराशाजनक संकेतों सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी मे भी 292 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण विदेशी शेयर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव बना हुआ था।

वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों के रसातल में चले जाने के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और आईटी शेयरों में नुकसान देखने को मिला। सेंसेक्स 10 बजे के आसपास 30,634.41 के निचले स्तर तक जाने के बाद 822.45 अंक या 2.60 फीसदी की गिरावट के साथ 30,825.55 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 235.05 अंक या 2.54 प्रतिशत गिरकर 9,026.80 अंक पर पहुंच गया।