शादी के 3 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुई गौहर खान, पति ने किया ऐसा इशारा

फिलहाल, इसके पीछे की सच्चाई क्या है? अभी तक कुछ साफ नहीं हो सका है। ऐसे में फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। वैसे, जैद और गौहर अक्सर एक-दूसरे के साथ की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में गौहर दुल्हन के लिबास में नजर आ रही थी और अपने शौहर के चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाती दिख रही थी और फिर वह खुद का टचअप करती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि जैद द्वारा शेयर वीडियो उन्होंने कैप्शन लिखा- यह कन्फर्म है, हमारे साथ एक नया अतरंगज जुड़ रहा है। इनके रिएक्शन से क्या लग रहा है? कौन हो सकता है? कमेंट में बताओ !!! जैद दरबार के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गौहर के प्रेग्नेंट होने की बात कही है।

एक यूजर ने लिखा- मैं ये सोच रही हूं कि गौहर दी प्रेग्नेंट हैं! सही या गलत? एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेरी समझ से तुम्हारा बेबी आ रहा है। ऐसे ही कई यूजर्स ने कमेंट में गौहर के प्रेग्नेंट होने की बात कही है।

गौहर खान (gauahar khan) ने करीब 3 महीने पहले यानी 25 दिसंबर को खुद से 12 साल छोटे कोरियोग्राफर जैद दरबार (zaid darbar) से शादी की थी। शादी के करीब 3 बाद ही यह खबर सामने आई कि वे प्रेग्नेंट हैं।

हाल ही में उनके पति जैद दरबार ने एक वीडियो शेयर किया, जिस पर फैंस ने उनसे ये तक पूछ लिया कि क्या गौहर प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, जैद दरबार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो की शुरुआत में जैद कहते हैं कि कोई आ रहा है। इसके बाद उनके फैमिली मेंबर का रिएक्शन दिखाया जाता है, जिसमें सभी शॉक्ड नजर आ रहे हैं। जैद की बात सुनकर फैन्स ने सवालों की झड़ी लगा दी और हर कोई यहीं पूछ रहा है कि क्या गौहर प्रेग्नेंट है, क्या कोई आने वाला है।