त्वचा को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये आसान सी टिप्स

अंडे की सफेदी स्किन को सोफ्ट और टाइट करता है। इसमें विटामिन ए मौजूद होता है। जो पोर्स को बंद करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप अंडे की सफेदी को फेस पर लगाएं और इस 15 मिनट सूखने के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे आप पानी से फेसवॉश कर लें।

कच्चा दूध दाग धब्बे हटाने के लिए बेस्ट क्लींजिंग एजेंट है। यह सनबर्न को आसानी से हटा देता है। इसके लिए आप कच्चे दूध में 5-6 बड़े चम्मच में 4 चम्मच हल्दी मिक्स करें। तैयार इस पेस्ट को आप फेस और नेक पर लगाएं। इसे आप पूरी रात लगा छोड़ दें। सुबह उठकर आप पानी से चेहरा धो लें।

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। जिसके लिए वे काफी जतन भी करती हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर मौजूद चीजों से ही बेस्ट स्किन पा सकती हैं।

यह आपको कम बजट में बेस्ट रिजल्ट देगा। आज हम आपको कुछ फेस मास्क बताएंगे जिसे आप रात को सोने से पहले लगा सकती है। सुबह उठने के बाद आप खुद फर्क महसूस करेंगी। तो आइए जानते हैं इन फेस्क मास्क के बारे में।