चेहरे पर पड़ी झाइयां को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान सी टिप्स

ऐसे लगाएं  चेहरे को गुलाब जल से या फेसवॉश से साफ करें।  अब पैक चेहरे पर लगाएं।  झाइयों वाली जगह पर इस पैक मोटी परत लगाएं। इसे 15 मिनट या सूखने तक लगाएं। बाकी के फेसपैक को फ्रिज में रख दें।

आप इसे 1 बार और आसानी से इस्तेमाल कर सकती है।  अब हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए इस पैक को उतारें। बाद में ताजे पानी से चेहरा धोएं। अब चेहरे को साफ करके इसपर एलोवेरा जेल से मसाज करें। हफ्ते में 3 दिन इस फेसपैक को लगाएं। ‌ पैक लगाने के बाद साबुन या फेसवॉश से चेहरा न धोएं।

फायदा यह फेसपैक स्किन की गहराई से सफाई करके पुरानी से पुरानी झाइयां साफ करने में मदद करेगा।  चेहरे पर पड़े दाग- धब्बे, पिपंल्स दूर होंगे।  आलू सनैटन की समस्या दूर करके चेहरे पर ब्लीच की तरह काम करेगा।  झुर्रियां कम होने में मदद मिलेगी।  स्किन को गहराई से पोषण मिलने से लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी।

सामग्री आलू- 1 बड़ा चम्मच (उबला हुआ) मैदा- 1 बड़ा चम्मचशहद- 1 बड़ा चम्मच विधि एक कटोरी में तीनों चीजें लेकर मैश करें। – इसका स्मूद सा पेस्ट बनाएं।  पेस्ट गाढ़ा लगने पर इसमें थोड़ा गुलाब जल या पानी मिलाएं। फिर इसमें शहद मिलाएं।  तैयार मिश्रण को 5- 10 मिनट तक अलग रख दें।

तेज धूप चेहरे पर पड़ने से स्किन खराब होने लगती है। इसके कारण चेहरा नमी खोने लगता है। वहीं कुछ महिलाओं को झाइयों की समस्या होनी लगती है। चेहरे पर पड़ी झाइयां खूबसूरती पर दाग डालने का काम करती है।

वैसे तो इसे दूर करने के लिए बाजार से अलग-अलग क्रीम व कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर आप घर पर आलू से ही इसका फेसपैक बना कर लगा सकती है। जी हां, खाने में सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला आलू खूबसूरती निखारने का भी काम करता है। तो चलिए जानते हैं इस फेसपैक को बनाने व लगाने का तरीका..