कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुई अदिति सिंह , पढ़े पूरी खबर

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को अपने ही गढ़ (रायबरेली) में बड़ा झटका लगा है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति भी पूरी तरह से गरमा गई है।

दरअसल, रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बुधवार को अदिति सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया।

बता दें कि अदिति सिंह 2017 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही पार्टी के विरोध में स्वर उठा रही थी। लेकिन करोना काल के समय अदिति सिंह के पार्टी विरोध में सवाल उठाने पर 21 मई 2020 को पार्टी से निलंबित कर दिया था। जब से अदिति सिंह के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी थी।

कांग्रेस के टिकट पर अदिति सिंह ने 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कराई थीं। लेकिन क्या आप जानते है कि अदिति सिंह और कांग्रेस पार्टी के रिश्तों के बीच खटास कब आईं। नहीं तो आज  आपकों बताने जा रहा है।

दरअसल, अदिति सिंह को रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल था। विधायक बनने के कुछ दिनों बाद ही कांग्रेस और अदिति सिंह के बीच खटास पैदा हो गई थी। समय-समय पर यह खटास अदिति सिंह ने भाजपा के समर्थन में बयान देकर जगजाहिर भी की। इसी का नतीजा रहा कि कांग्रेस और अदिति सिंह के बीच दूरियां बढ़ती रहीं। अदिति हमेशा सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सरहाना करती रहीं।