एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मना रही अपना 35वां जन्मदिन, शेयर की ये फोटो

साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। सामंथा कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

कहा जाता है कि हर सफल इंसान की कामयाबी के पीछे उसकी मेहनत और स्ट्रगल छिपा होता है। वैसे ही सामंथा की सक्सेस के पीछे उनकी ढेर सारी मेहनत और स्ट्रगल है। आज सामंथा एक फिल्म के करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं और उनकी नेट वर्थ भी करोड़ों में है। लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस एक वक्त के खाने के लिए मोहताज थीं। तो चलिए आज एक्ट्रेस के बर्थडे के खास दिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से आपको बताते हैं।

सामंथा रुथ का कभी भी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं था। उनके घर की आर्थिक स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं थी। अपनी पढ़ाई के लिए वह खुद पैसे जुटा कर फीस भरती थीं। सामंथा पढ़ाई में होशियार थीं लेकिन घरवालों के पास उन्हें आगे पढ़ाने के पैसे नहीं थे। तब एक्ट्रेस ने कुछ और काम करने की ठानी।

सामंथा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि हमारे घर में एक वक्त का खाना खाने के भी पैसे नहीं होते थे। अपना घर चलाने के लिए सामंथा ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उस वक्त निर्देशक रवि बर्मन ने उनका काम देखा और उन्हें अपनी फिल्म में लीड रोल दे दिया। फिल्म ये माया चेसावे में सामंथा ने नागा चैतन्य के अपोजिट काम किया था। उनकी पहली ही फिल्म हिट हो गई।