अभिनेत्री फातिमा सना शेख के इस नए आंदज ने ढाया कहर, देख लोग हुए दीवाने

फातिमा सना शेख ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ बातचीत की। जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज से पर्दा उठाया। फातिमा ने बताया कि, ‘मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी।

 

यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे, लेकिन, जब आप किसी के संग रिश्ते में होते हैं तब यह समझना बहुत मुश्किल होता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। खासकर जब आप फाइनेंशियली रूप से अपने हसबैंड पर डिपेंड होते हैं ।’

‘अजीब दास्तांस’ से पहले फातिमा फिल्म ‘लूडो’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक शादीशुदा लड़की पिंकी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा, ‘लूडो में निभाए पिंकी के कैरेक्टर से मैं पूरी तरह से अलग हूं। पिंकी की तरह मैं बिलकुल भी पतिव्रता लड़की नहीं हूं। मेरे साथ कोई ऐसी चीज करे तो मैं दो थप्पड़ मार दूं।’

फातिमा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में फातिमा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। उन्होंने इंटरव्यू में अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कई राज खोले। उन्होंने बताया कि वो भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। जिसकी वजह से वे काफी परेशान भी रही थीं।

बॉलीवुड में फिल्म ‘दंगल’ से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। फातिमा अपने कई इंटरव्यूज में खुलकर बात करती हैं।

बीते दिनों फातिमा ‘नेटफ्लिक्स’ की फिल्म ‘अजीब दास्तांस’ में नजर आई थीं। फिल्म में फातिमा ने जयदीप अहलावत की पत्नी का किरदार निभाया था। हालांकि फातिमा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।