अभिषेक को छोड़ सबने ली पहली कोरोना की पहली डोज, वजह जानकर उड़े लोगो के होश

पिछले साल अमिताभ की पत्नी और एक्ट्रेस-पॉलिटिशयन जया को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोविड की चपेट में आ गया था। अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई, 2020 को एक साथ मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।

22 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहने के बाद अमिताभ 2 अगस्त, 2020 को डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन, अभिषेक को 28 दिन तक भर्ती रहना पड़ा था। इसके बाद अमिताभ की बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या की कोविड रिपोर्ट 12 जुलाई, 2020 को पॉजिटिव आई थी।

दरअसल, अभिषेक बच्चन उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग कर रहे थे। तुषार जलोटा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का यह शेड्यूल दो दिन पहले ही पूरा हुआ है।

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा लिया है। 78 साल के एक्टर ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘यह हो गया।

मेरा कोविड वैक्सीनेशन आज दोपहर। सब बढ़िया है।’ इतना ही नहीं बिग बी ने ब्लॉग पर भी इस बात की जानकारी दी है। उनकी मानें तो बेटे अभिषेक बच्चन को छोड़कर पूरे परिवार ने कोरोना टेस्ट कराया था।

रिजल्ट आज आया और सब ठीक है। सभी का टेस्ट निगेटिव आया है। इसलिए वैक्सीनेशन करवा लिया। सभी फैमिली मेंबर्स का हो गया। अभिषेक को छोड़कर। वो कुछ दिनों बाद लौटेंगे और वैक्सीनेशन कराएंगे।’