शाहीन बाग में बुर्के पहनकर महिला ने किया ऐसा , पुलिस ने दबोचा

शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के मुताबिक, गुंजा कपूर यहां पहुंची थी और बुर्का पहनकर यहां के विरोध प्रदर्शन की वीडियो बना रही थी।
इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी महिलाओं ने गुंजा कपूर को वीडियो बनाते हुए देखा और शक होने पर उनसे पूछताछ की। फिर जब महिलाओं ने पकड़कर उनसे पूछताछ की तब गुंजा ने अपना नाम बरखा बताया।
लेकिन शक बढ़ने पर शाहीन बाग में विरोध कर रही महिलाओं ने पुलिस को बुलाया। जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि उनका असली नाम गुंजा कपूर है। फिलहाल पुलिस ने गुंजा को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

दिल्ली के शाहीन बाग में राजनीतिक विश्लेषक गुंजा कपूर को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बुर्के में पकड़ा है। गुंजा कपूर पर आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर बुर्के में छुपकर वीडियो बना रही थीं।

गुंजा कपूर के ट्विटर हैंडल के मुताबिक वो खुद को एनालिस्ट और लेखक बताती हैं। बता दें कि यह वही गुंजा कपूर हैं, जिन्हें पीएम मोदी तक सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।