यूपी आने वाले हज़ारो मजदूरों पर छाया संकट, अब दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर में 24 लोगो की हुई दर्दनाक मौत

एक बार फिर से अपने गांव लौट रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा हो गया। घटना उत्तर प्रदेश के औरैया में घटी है। दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में 24 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक में सवार होकर मजदूर हरियाणा और राजस्थान से अपने गांवों की तरफ पलायन कर रहे थें। ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बताए जा रहे हैं। कई मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

गौरतलब हो कि इसके पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ मजदूरों के उपर से एक बस गुजर गई थी। जिससे मौके पर ही 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में कई घायल भी हो गए थें। मृतक सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थें। वे पंजाब से पैदल अपने घर जा रहे थें।