साइबेरियन मिलिट्री बेस पर एक रूसी सैनिक ने साथी सैनिकों पर अकस्मित की अंधाधुंध फायरिंग

साइबेरियन मिलिट्री बेस पर एक रूसी सैनिक ने अपने साथी सैनिकों पर अचानक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें आठ जवानों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं है जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है। आरोपी की पहचान रामिल शाम्सुतदिनोव (20) के रुप में हुई हैं।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपी सैनिक को हिरासत में ले लिया गया है। नर्वस ब्रेकडाउन होने के कारण जवान ने इस घटना को अंजाम दिया। वह अपनी मिलिट्री ड्यूटी के साथ सहज महसूस नहीं कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, गोलीबारी की घटना लगभग शाम 6:20 बजे हुई। बता दें कि घटना के दौरान उप-रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी।