रूस और अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव , यूक्रेन में जारी हुई आक्रामकता से दूर रहने की चेतावनी

यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने अब रूस को यूक्रेन में आक्रामकता से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि मॉस्को के ‘किसी भी कदम’ के ‘गंभीर परिणाम’ हो सकते हैं।

यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रूस यूक्रेन में एक और आक्रमण कर सकता है क्योंकि मॉस्को की सैन्य सेना सीमा के पास जमा हो गई है। इसी मसले को लेकर रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा पर असामान्य सैन्य गतिविधियां हैं। मैं इस मसले पर एक बारी नाटो की बैठक हो जाने के बाद और भी बहुत कुछ कहूंगा। लेकिन अभी के लिए यह दोहराना चाहता हूं कि रूस द्वारा कोई भी आक्रामक कार्रवाई अमेरिका के लिए बहुत चिंता का विषय होगी। किसी भी नए आक्रमण के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि यूक्रेनी लोगों ने होलोडोमोर की भयावहता पर काबू पा लिया। अपनी भावना और लचीलापन का प्रदर्शन किया और अंततः एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक समाज का निर्माण किया। अमेरिका आज भी यूक्रेन के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए हमारे अटूट समर्थन की पुष्टि करता है।