लॉकडाउन फेस-2 में देश के इन राज्यों के लिए आई एक बड़ी खुशखबरी, इन चीजों में मिलेगी छूट

आर्थिक गतिविधियों व सेवाओं पर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन  के दौरान लगे प्रतिबंधों में सोमवार से कुछ ढील दी जानी है।जबकि केरल कई प्रतिबंधों को समाप्त करने पर विचार कर रहा है, दिल्ली व पंजाब  ने घोषणा की है कि सोमवार से प्रभावी होने वाली राहत व छूट के बाद भी प्रतिबंध लागू रहेंगे।

केन्द्र सरकार लॉकडाउन  के इस फेस-2 के लिए पहले ही विस्तृत गाइडलाइन जारी कर चुकी है। लॉकडाउन का यह दूसरा दौर 3 मई को समाप्त होना है लेकिन इस दौरान कुछ नियमों को बदला गया है, जबकि कुछ राज्यों ने अपनी तरह से इन प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय किया है।