कुछ मीठा खाने का मन है तो ऐसे बनाए आटे की पिन्नी, देखे विधि

आवश्यक सामग्री
घी(ghee)- 150 ग्राम
गोंद(gum)- 50 ग्राम
बादाम(Almond)- 75 ग्राम
काजू(Cashew)- 75 ग्राम


खरबूज बीज(Melon seeds)- 50 ग्राम
नारियल(Dry coconaut)- 50 ग्राम
गेहूं का आटा(Wheat flour)- 2 कप
चीनी पाउडर (Powder suger)- 2 कप
इलायची पाउडर(cardamom powder)- 1 चम्चच
बनाने का विधि
1.सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखे और उसमे घी को डाल दे |
2.फिर मध्यम आंच पर गोंद को भून ले |
3. फिर उसमें एक एक करके काजू और बादाम को भी भून ले |
4. अब किसी दूसरे पैन में खीरा के बीज को भून ले |
5. और आप देख सकते है मैंने सारे फलो को भून कर एक प्लेट में रख लिया है |
6. ठीक वैसे की नारियल पाउडर को भून कर निकाल ले |
7. अब भुने हुए बचे घी को दूसरी कढ़ाई में छान ले |
8. अब उसमे आता को डाल दे और उसे मध्यम आंच पे भुने |
9. अगर आपको कम घी लगे तो उसमे थोड़ा सा घी डालकर भुने |
10. यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी आता भून कर तैयार हो गयी है |
11. अब काजू, बादाम, और गोंड को दरदरा कूट/पीस ले |
12. फिर उसे किसी बड़े कटोरे में निकाल ले और उसमे खीरा के बीज और नारियल के पाउडर को भी ले ले |
13. फिर उसमे भुने हुए आटे को ले ले |
14. अब उसमे चीनी पाउडर को डाल दे और उसे अच्छे से मिलाये |
15. फिर इलायची पाउडर को डालकर मिला ले |
16. अब उसका छोटा छोटा लड्डू बना ले |
17.और हमारी आटे की पिन्नी बनकर तैयार है |