लसिथ मलिंगा का बड़ा खुलासा, कहा टीम इंडिया के इस खिलाडी को कोई नहीं…

श्रीलंका क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय t-20 मैचों में दिखाई देंगे। लसिथ मलिंगा ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत के उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसे हरा पाना बेहद मुश्किल है।

 

विश्वकप में आखिरी लीग मैच से पहले लसिथ मलिंगा ने एक इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए थे। लसिथ मलिंगा ने इंटरव्यू में बताया था कि महेंद्र सिंह धोनी वह खिलाड़ी हैं जिनको कोई हरा नहीं सकता है। मेरे हिसाब से महेंद्र सिंह धोनी को आगे और भी कई सालों तक खेलना चाहिए। मेंरे हिसाब से पिछले 10 सालों में महेंद्र सिंह धोनी सबसे बेहतर फिनिशर बल्लेबाज हैं।

मैं फिर एक बात साफ कह देना चाहता हूं कि महेंद्र सिंह धोनी को कोई नहीं हरा सकता है। लसिथ मलिंगा ने महेंद्र सिंह धोनी को युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शक बताया है। टीम में महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी टीम में होना बहुत अहम होता है। महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से मैदान पर देखना चाहते हैं।