आजकल 10 में से 7 लोग डायबिटीज से ग्रस्त हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण मोटापा और अस्त-व्यस्त जीवनशैली है। इसके अलावा खान-पान की बहुत ही गलत आदतें भी शरीर में ब्लड शूगर का लेवल बढ़ाने का काम करती हैं। एक बार इस बीमारी की चपेट में आ जाने से इंसान को अपनी बहुत अधिक देखभाल करनी पड़ती है। एक्सरसाइज, पानी का भरपूर सेवन और कुछ घरेलू नुस्खे इस बीमारी को नियंत्रित करने में बहुत लाभकारी हैं।
- प्रतिदिन खाली पेट तुलसी के दो पत्ते खाएं।
- 1 ग्राम दालचीनी पाउडर का पानी के साथ सेवन करें।
- आंवला जूस में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पीएं।
- नीम के पत्तों का सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज का लेवल पूर्ण्तः सही रहता है।
- करेले का जूस मधुमेह के लिए बहुत लाभकारी है।