H-1B वीजा पर अमेरिकी सरकार ने फॉरेन लेबर सर्टिफिकेशन जारी किया है। टाटा कंसल्टंसी सर्विसेज (TCS) अकेली ऐसी भारतीय कंपनी है, जो इस सर्टिफिकेशन को हासिल करने वाली टॉप 10 कंपनियों में शामिल हुई है।
वित्त वर्ष 2018 के लिए ये सर्टिफिकेशन जारी किया गया है। टीसीएस को 20 हजार सर्टिफिकेशन के साथ इस लिस्ट में शामिल किया गया है। सूची में सबसे ऊपर अर्नेस्ट एंड यंग है।