जाने खूबसूरत पत्नियों के पति में होती है ये खासियत

हर इंसान के मन में हमेशा ये ख्याल रहता है कि उसकी पत्नी खूबसूरत हो। कौन नहीं चाहता कि उसकी पत्नी खूबसूरत हो ? हाल ही में हुए एक शोध के बाद तो हर कोई यही चाहेगा कि उसकी पत्नी सुंदर ही हो। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं, हाल ही में हुए एक शोध में यह दावा किया गया है कि जिन पुरुषों की पत्नियां सुंदर होती हैं वो ज्यादा हैं। शोध में यह भी पाया गया है कि ऐसा महिलाओं के साथ नहीं होता है। वो पुरुषों के लुक्स से ज्यादा प्रभावित नहीं होती हैं।

Image result for जाने खूबसूरत पत्नियों के पति में होती है ये खासियत

यह शोध 4 सालों तक 450 जोड़ों पर किया गया है। शोधकर्ताओं ने लम्बे चले इस अध्ययन में यह जानना चाहा कि खूबसूरती का पति और पत्नी के रिश्ते पर क्या असर पड़ता है। शोधकर्ताओं ने लोगों से पूछा कि उनके रिलेशन में सुंदरता का संतुष्टि से कुछ लेना-देना है क्या ? शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि जिन पुरुषों की बीवियां ज्यादा सुंदर थी वो ज्यादा खुश औस संतुष्ट होते हैं। वहीं महिलाओं के जवाब से पता चला कि वो लुक्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं।

यह शोध फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की मनोविशेषज्ञ मिल्ट्जर ने किया है। इस शोध से एक बात सामने आती है कि पुरुषों को खूबसूरत महिलाओं का साथ ज्यादा पसंद होता है। खूबसूरत पार्टनर होने की वजह से पुरुष ज्यादा सफल और खुश रहते हैं।

UCLA रिलेशनशिप संस्थान ने एक अन्य रिसर्च की, इसके मुताबिक वो पति जो अपने आप को अपनी पत्नी से ज्यादा स्मार्ट और गुड लुकिंग समझते हैं वो अपनी महिला साथी की भावनाओं की कम कद्र करते हैं। यह स्टडी ‘द जनरल ऑफ़ पर्सनालिटी एंड सोशल सायकोलोजी’ में प्रकाशित हुई।