बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थीं निक के साथ प्रियंका चोपड़ा

निक के साथ मुंबई से जोधपुर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा यहां अपनी करीबी दोस्त तमन्ना दत्त के पति सुदीप दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थीं।

Image result for निक के साथ प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक तस्वीर से यह सब कुछ साफ हुआ है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक बथर्ड बॉय सुदीप दत्त और उनकी पत्नी तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं महाराजा सुदीप दत्त, शानदार बर्थडे लंच।

मुझे खुशी है कि हमने एक साथ लंच किया। आपके अच्छे जीवन की कामना। हमेशा मुस्कुराते और नाचते रहो।’ इस बर्थडे सेलिब्रेशन और लंच के बाद प्रियंका-निक मंगलवार शाम को ही वापस मुंबई लौट गए।

प्रियंका के इंस्टाग्राम अकाउंट के अलावा सुदीप दत्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

इनमें एक तस्वीर में सुदीप केक काटते दिख रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में प्रियंका उन्हें केक खिलाती नजर आ रही हैं।