सऊदी अरब(Saudi Arabia) और ईरान(Iran) के बीच बढ़ता तनाव अपनी हदें पार कर गया है। वहीं, पाकिस्तान (Pakistan) और तुर्की (Turkey ) की साजिश के खिलाफ रूस (Russia) भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है। इसके अलावा चीन और ताइवान (China Taiwan) में भी तनाव लगातार बढ़ ही रहा है।
भूमि विवाद के चलते अर्मेनिया(Armenia) और अजरबैजान(Azerbaijan) में जहां सीधी जंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के अन्य देशों के बीच तनातनी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में भारत-चीन सीमा विवाद पर टकरा रहे हैं। जिसकी वजह से सीमा पर जंग की तैयारी है।
दुनिया में कोरोना महामारी के बीच अब विश्व युद्ध के संकेत तेजी से मिलते नजर आ रहे हैं। हालातों को देखते हुए जंग से अब दुनिया के तमाम देश दूर नहीं हैं। इस वक्त दुनिया में चार जगहों पर पड़ोसी देशों के बीच में आपसी जंग शुुरू हो गई है।
इसमें सबसे बड़ा जंग का मैदान तो रूस के पास में ही बना हुआ है। यहां अर्मेनिया(Armenia) और अजरबैजान(Azerbaijan) जमीन के लिए एकदूसरे के खून के प्यासे हो चुके हैं।
युद्ध की तरह दोनों देशों के बीच मिसाइल, तोप, टैंक से जंग चल रही है। वहीं मुस्लिम बहुल देश अजरबैजान(Azerbaijan) ने तो अर्मेनिया पर ड्रोन से हमला भी शुरू कर दिया है।