आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन आरम्भ करते हैं. ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 22 अप्रैल का राशिफल.
मेष राशि
मानसिक रूप से आप की एकाग्रता कम रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य संभालिएगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखिएगा। भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चलिएगा।
वृषभ राशि
व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजीनिवेश करते हुए सावधानी बरतिएगा।
मिथुन राशि
व्यापार में भी आय बढने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा।शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।
कर्क राशि
व्यापार में विध्न आने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद व्यवसायिक क्षेत्र में आप के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऊपरी अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे।
सिंह राशि
मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। ईष्टदेवता का नामस्मरण एवं आध्यात्मिकता का अनुसरण इन समस्याओं का निवारण है।
कन्या राशि
प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, संभवतः सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रतिकूलता का प्रतिकार करना होगा।
तुला राशि
स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। मध्याहन के बाद आप की प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि
मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी।गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएँगे।
धनु राशि
माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और कैरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
मकर राशि
मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो की आनंददायी रहेगी। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
कुंभ राशि
मध्याहन के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है।
मीन राशि
परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है।रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सन्मान प्राप्त होगा।