केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने अपने आप को राजधानी दिल्ली में होम क्वारंटाइन किया है। दरअसल, वह केरल राज्य में एक कांफ्रेंस में गए थे, जहां एक चिकित्सक Corona Virus से पीड़ित था। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देश मे Corona Virus के मामले 128 तक पहुंच गए हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि कोरोना से तीसरे शख्स की मौत का मामला सामने आया है।
मुंबई के हॉस्पिटल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। देश के 15 राज्यों तक Corona Virus फैल चुका है और सबसे अधिक 39 मामले महाराष्ट्र राज्य से सामने आए हैं।
विश्व में Corona Virus से हाहाकार मचा हुआ है। हिंदुस्तान में भी Corona Virus के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। खतरनाक Corona Virus के अभी तक 128 मामले सामने आ चुके हैं।