हाल ही में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर की है। वीडियो में माधुरी अपनी म्यूजिक स्किल्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं।
वीडियो में माधुरी दीक्षित को पति श्रीराम माधव नेने व सिंगर जैक डिसूजा के साथ गिटार बजाते व गाना गाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने लिखा- फैमली जाम। जैक डिसूजा के साथ गिटार बजाने की मेरी यह प्रयास बहुत ज्यादा मजेदार थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि माधुरी दीक्षित 90 दशक की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं। माधुरी ने अपनी खूबसूरती व शानदार एक्टिंग से दो दशकों तक फैंस के दिलों में राज किया है। फिल्मों के अतिरिक्त माधुरी अपने शानदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं। माधुरी एक्टिंग व डांस के हर जॉनर में एक्सपर्ट मानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित अपने समय की केवल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कथक के सबसे बड़े गुरू माने जाने वाले पंडित महाराज ने कोरियोग्राफ किया है।
अगर आपको नही पता तो बता दे कि माधुरी दीक्षित अकेली ऐसी फीमेल एक्ट्रेस हैं जिन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए 14 बार नॉमिनेट किया गया। माधुरी दीक्षित ने फिल्म अबोध से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म तेजाब से। माधुरी राम लखन, हम आपके है कौन, राजा, खलनायक, दिल तो पागल है जैसी सुपरहिट फिल्मों से लाइमलाइट में आ गईं। माधुरी ने फिल्म अंजाम, मृत्युदंड, पुकार, लज्जा, देवदास में अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया।